
बांदा में एक दिन की SHO बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही लिया ये एक्शन
AajTak
बांदा के चिल्ला और महिला थाने में दो छात्राओं के एक दिन का SHO बनाया गया. दोनों ने थाने में आई शिकायतों को सुनकर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए. साथ ही छात्राओं ने महिला अपराधों से निपटने के लिए अपनी सहेलियों और गांव के लोगों को जरूरी टिप्स भी दिए.
उत्तर प्रदेश के बांदा में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. 1 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले की कई छात्राओं को अलग-अलग थानों में एक-एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को दो भी दो छात्राओं को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया. एमए की छात्रा रुचि सोनी को चिल्ला और 12वीं की छात्रा कोमल को महिला थाने का SHO बनाया गया.
दोनों छात्राओं ने SP अभिनंदन के सामने ही थाने में आई शिकायतों को सुनकर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए. साथ ही छात्राओं ने महिला अपराधों से निपटने के लिए अपनी सहेलियों और गांव के लोगों को जरूरी टिप्स भी दिए. रुचि ने कहा कि महिलाओं को अपराधों से डरने की जरूरत नहीं है, उनसे निपटने की आवश्यकता है.
शनिवार को जैसे ही रुचि थाने पहुंचीं सपी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद रुचि ने थाना कैम्पस का निरीक्षण किया. मौजूद स्टाफ को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए. कंपलेंट रजिस्टर चेक किया. फिर थाने में आईं शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण भी किया. तीन से चार मामलों में थाना क्षेत्र से मौके पर टीम भेजकर निस्तारण के आदेश भी दिए.
वहीं, दूसरी छात्रा कोमल का दिन भी कुछ ऐसा ही बीता. सबसे पहले वह महिला थाना पहुंची. वहां उनका स्वागत किया गया. थाने का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण किया. बता दें, बांदा में मिशन शक्ति अभियान 1 जून से लेकर 26 जून तक चलाया जाएगा.
महिलाओं को एसपी ने बताई जरूरी बातें SP अभिनदंन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए जिले में बड़े रूप में मिशन शक्ति अभियान चला रहे हैं. रोज किसी न किसी थाना या गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं. उसी क्रम में शनिवार को उन्होंने चिल्ला थाना में महिलाओं के साथ चौपाल और संवाद किया. जिसमें गांव की छात्राएं और महिलाएं मौजूद रहीं.
एसपी ने कैम्पस में मौजूद महिलाओं और छात्राओं को सरकार की उन हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी, जिससे वो अपनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करवा सकती हैं. जैसे CM हेल्पलाइन 1076 और वूमन पॉवर 1090 की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना और पेंशन आदि सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








