
'बल्ले से हमले' पर बोले आसिफ- बहुत हुआ, मैंने शोएब अख्तर को फोन कर शांत रहने को कहा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ के बीच साल 2007 में हुआ झगड़ा कई वर्षों तक सुर्खियों में रहा. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि शोएब अख्तर ने मोहम्मद आसिफ पर बल्ले से हमला कर दिया. बाद में ये रिपोर्ट्स सही साबित हुईं और अख्तर को साउथ अफ्रीका में हो रहे उस वर्ल्ड कप से वापस बुला लिया गया.
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ के बीच साल 2007 में हुआ झगड़ा कई वर्षों तक सुर्खियों में रहा. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि शोएब अख्तर ने मोहम्मद आसिफ पर बल्ले से हमला कर दिया. बाद में ये रिपोर्ट्स सही साबित हुईं और अख्तर को साउथ अफ्रीका में हो रहे उस वर्ल्ड कप से वापस बुला लिया गया. इस घटना पर काफी बात हुई. हाल में ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी थी. आफरीदी ने अख्तर के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उनपर मामले को बढ़ाने का आरोप लगाया गया. आफरीदी ने अख्तर के आरोपों को खारिज किया. आफरीदी ने एक इंटरव्यू में कहा, उस प्रकरण में उनका कोई हाथ नहीं था और वह केवल स्थिति को संभालने के लिए गए थे, जब उन्होंने अख्तर को गुस्से में देखा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










