
बर्थडे विश में काट दी साथी प्लेयर की तस्वीर, खूब ट्रोल हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 30 साल के हो गए हैं. रिजवान को बर्थडे विश करने के चक्कर में पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद जमकर ट्रोल हुए...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 30 साल के हो गए हैं. उन्होंने बुधवार (1 जून) को अपना बर्थडे सेलेब्रेट किया. खेल जगत के अलावा फैन्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए रिजवान को बर्थडे विश किया. इसी कड़ी में पाकिस्तान के ही एक क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद ने भी विश किया.
इफ्तिखार ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए रिजवान को बर्थडे विश किया. इसी दौरान उनसे एक गलती हो गई, जिसकी वजह से ट्रोलर्स ने इफ्तिखार को जमकर आड़े हाथों लिया. दरअसल, इफ्तिखार ने जो फोटो शेयर की, उसमें वो तो पूरे दिख रहे, मगर रिजवान की आधी ही तस्वीर आई.
Saalgirah Mubarak ho meray pyaaray Bhai @iMRizwanPak 💚 pic.twitter.com/pVhfeJ2e48
यूजर्स ने इस तरह लगाई इफ्तिखार की क्लास
फोटो में बर्थडे बॉय रिजवान की आधी तस्वीर काट दी. बस फिर क्या था. ट्रोलर्स ने जमकर क्लास लगा दी. एक यूजर ने लिखा- रिजवान जितना दिख रहा है, उतना भी निकाल दे. वहीं, दूसरे यूजर ने तो रिजवान की फोटो काटकर इफ्तिखार की तस्वीर ही शेयर कर दी और रिजवान को बधाई दे दी. साथ ही तंज भरे लहजे में लिखा- रिजवान फ्रेम में नहीं आ रहे थे. अब सही लग रहे हैं.
pic.twitter.com/5DaVNVCCMa

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








