
बच्चे के नाम पर नहीं बनी सहमति, पति-पत्नी में हो गया तलाक! चीन से आया अजीबो-गरीब मामला
AajTak
चीन में एक कपल सिर्फ इसलिए भिड़ गया क्योंकि दोनों अपने बेटे का नाम अपनी मर्जी से रखना चाहते थे. मामला इतना बढ़ा कि नौबत अदालत और तलाक तक पहुंच गई.
चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल सिर्फ इसलिए तलाक की कगार पर पहुंच गया क्योंकि दोनों अपने बेटे का नाम तय नहीं कर पाए. विवाद इतना बढ़ा कि बच्चा एक साल से ज्यादा का हो चुका है, लेकिन उसके पास न तो जन्म प्रमाणपत्र है और न ही अब तक कोई टीका लग पाया है.
शादी से कोर्ट तक का सफर
शंघाई मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, यह जोड़ा 2023 में शादी के बंधन में बंधा था और अगले ही साल बेटे का जन्म हुआ, लेकिन जैसे ही नाम रखने की बारी आई, पति-पत्नी के बीच विवाद इतना गहरा गया कि पत्नी ने तलाक का केस ठोक दिया. उन्होंने शंघाई के पुदोंग डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट में 'असंगति' को आधार बताया.
जांच में सामने आया कि नाम को लेकर ही नहीं, बल्कि इस बात पर भी दोनों के बीच खींचतान थी कि बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र कौन बनाएगा. दोनों ही खुद दस्तावेज़ बनाना चाहते थे और इसके लिए दूसरे से पावर ऑफ अटॉर्नी की मांग कर रहे थे. यही वजह रही कि बच्चे के पास आज तक कोई कानूनी पहचान नहीं है. चीन में एक साल से कम उम्र के बच्चों को सरकार की ओर से लगभग 10 मुफ्त टीके लगाए जाते हैं, लेकिन इस विवाद के चलते बच्चा अभी तक एक भी टीकाकरण से वंचित है.
कोर्ट की फटकार
कई दौर की सुनवाई के बाद कपल बेटे का नाम तय करने पर तो राजी हो गया, लेकिन जन्म प्रमाणपत्र को लेकर फिर नया झगड़ा खड़ा हो गया. पति ने दावा किया कि वह अकेले ही यह काम करेगा, जिस पर पत्नी ने सख्त इनकार कर दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











