
बंटेंगे तो कटेंगे का नारा, यूपी मॉडल की धूम... योगी की बढ़ती नेशनल डिमांड का इशारा क्या है? | Opinion
AajTak
योगी आदित्यनाथ का नया नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने लगा है. चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ ये नारा बार बार दोहरा रहे हैं, और योगी मॉडल की तारीफ जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण भी करने लगे हैं.
योगी आदित्यनाथ के लिए सबसे महत्वपूर्ण तो यूपी के उपचुनाव हैं. लेकिन, ऐन उसी वक्त महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव कैंपेन में भी योगी आदित्यनाथ की भारी डिमांड है.
महाराष्ट्र के कई इलाकों में तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले स्लोगन वाले होर्डिंग भी देखे गये हैं - और शायद ही कोई उनकी चुनावी रैली होती हो, जहां योगी आदित्यनाथ अपना ये नारा न दोहराते हों.
बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए अगस्त, 2024 में योगी आदित्यनाथ ने कहा था, 'कोई राष्ट्र तभी मजबूत रह सकता है... जब हम एकजुट, और धर्मनिष्ठ रहेंगे... बंटेंगे तो कटेंगे.' और उसके बाद से तो ये नारा जैसे वायरल ही हो गया.
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने योगी आदित्यनाथ के बयान की आलोचना जरूर की थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ का बयान आने के कुछ ही दिन बाद इस तरह की बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में सुनी गईं.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना था, देश के इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल ने इससे अधिक नकारात्मक नारा नहीं दिया है. असदुद्दीन ओवैसी कह रहे थे, योगी आदित्यनाथ के राज्य में मुस्लिमों के घर बुलडोजर से तोड़े जा रहे हैं... वो खुद मुसलमानों के खिलाफ़ नफरत भरे भाषण देते हैं... ठोक दूंगा कहते हैं.
जातीय राजनीति के खिलाफ योगी की मुहिम

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







