
बंगाल के इस बॉलर का कारनामा- 4 गेंदों में 4 विकेट झटके, मलिंगा की याद दिलाई
AajTak
बंगाल के एक गेंदबाज ने घरेलू टी20 मैच में चार गेंदों पर चार विकेट लेने का अनूठा कारनामा किया. एनसी चटर्जी ट्रॉफी में मोहनलाल क्लब के लिए खेलते हुए मासूम अहमद ने हावड़ा यूनियन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.
बंगाल के एक गेंदबाज ने घरेलू टी20 मैच में चार गेंदों पर चार विकेट लेने का अनूठा कारनामा किया है. एनसी चटर्जी ट्रॉफी में मोहनलाल क्लब के लिए खेलते हुए मासूम अहमद ने हावड़ा यूनियन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. एनसी चटर्जी ट्रॉफी का आयोजन बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) करता है. मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में मासूम ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट चटकाए. मासूम अहमद ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर अब्दुल हादी (32) और दीप्त नारायण अदक (38) को पवेलियन भेजा. फिर मासूम ने अगली दो गेंदों पर सैकत पंजा और दीपायन राहा को भी अपना शिकार बनाया.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












