
फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना को अरेस्ट करे पंजाब पुलिस... SGPC ने की मांग, कहा- भावनाओं को ठेस पहुंचाई
AajTak
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने मांग करते हुए कहा कि फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना (archana makwana) को गिरफ्तार किया जाए. बता दें कि पंजाब पुलिस ने अर्चना को नोटिस भेजकर 30 जून को बुलाया है. अर्चना ने भी वीडियो जारी कर कहा कि एसजीपीसी एफआईआर को वापस ले, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने अमृतसर पुलिस से मांग करते हुए कहा कि फैशन डिजाइनर और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना (fashion designer Archana Makwana) को अरेस्ट किया जाए. अर्चना पर आरोप है कि उन्होंने स्वर्ण मंदिर परिसर में योग करके सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. इससे कुछ घंटे पहले ही अर्चना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि एसजीपीसी उनके खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया.
एजेंसी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने हाल ही में एसजीपीसी की शिकायत पर अर्चना मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अर्चना के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि, अर्चना मकवाना ने माफी भी मांगी है और कहा है कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मकवाना स्वर्ण मंदिर पहुंचीं थीं और परिक्रमा पथ पर योग किया था.
अर्चना मकवाना ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और एसजीपीसी को उनके खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले लेनी चाहिए. इस बीच, एसजीपीसी ने गुरुवार को कहा कि अमृतसर पुलिस को मकवाना को गिरफ्तार करना चाहिए. उनके मामले का फैसला अदालत में किया जाना चाहिए.
एसजीपीसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अपने वीडियो में मकवाना ने दावा किया है कि वहां पर कोई रूल रेगुलेशन नहीं लिखे थे, जबकि घंटाघर के एंट्री गेट पर एक बड़ी स्क्रीन लगी है. वहीं से अर्चना मकवाना परिसर में दाखिल हुई थीं. एसजीपीसी ने कहा कि अर्चना दावा कर रही हैं कि किसी ने उन्हें वीडियो बनाने या फोटो खींचने से नहीं रोका, जबकि सच्चाई यह है कि 21 जून को ड्यूटी पर तैनात सेवादार ने एंट्री गेट पर रोक दिया था, जब वे मोबाइल पर एंट्री का वीडियो बना रही थीं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







