
फिलिस्तीनियों को भेजना है तो इजरायल में..., ट्रंप के गाजा पर कब्जे वाले बयान पर भड़के मुस्लिम देश
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कहा है कि अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और उसके विकास के लिए काम करेगा. डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर मुस्लिम देशों और संगठनों ने नाराजगी जताई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. ट्रंप और नेतन्याहू की बैठक के बाद दोनों नेताओं की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि, हम चाहते हैं कि अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व लेकर उसका विकास करे. ट्रंप ने कहा कि, अमेरिका फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और इसका विकास करेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, "हम गाजा पर अपना अधिकार जताएंगे और साइट पर मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को नष्ट करने की जिम्मेदारी लेंगे. हम नष्ट हो चुकी इमारतों को गिरा देंगे और एक ऐसा आर्थिक विकास करेंगे जो क्षेत्र के लोगों को असीमित संख्या में नौकरियां और आवास प्रदान करेगा."
बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी को खाली करना होगा. उन्हें मिस्र, जॉर्डन और अन्य देशों में स्थाई तौर पर बस जाना चाहिए. अब गाजा रहने लायक नहीं रहा. मैंने सुना है कि गाजा उनके लिए बदकिस्मत है. वे वहां नरक की तरह रहते हैं. वे नरक में रह रहे हैं. गाजा के भविष्य में फिलिस्तीनी नहीं हैं. उन्हें किसी अच्छी जगह पर चले जाना चाहिए.
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. इससे पहले भी ट्रंप राष्ट्रपति बनने से पहले गाजा के लोगों को दूसरे देशों में बसाने की बात कर चुके हैं. हालांकि, गाजा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बयान फिलिस्तीनी प्रशासन समेत कई मुस्लिम देशों को रास नहीं आया है.
वैश्विक नेताओं को गाजा के लोगों की इच्छा का सम्मान करना चाहिए
यूएन में फिलिस्तीनी प्रतिनिधि रियाद मंसूर ने कहा कि फिलिस्तीनियों को दूसरे देशों में बसाने से ज्यादा ठीक है कि उन्हें इजरायल में उनके घरों में फिर बसा दिया जाए. रियाद मंसूर ने कहा कि, "जो गाजा के लोगों को अच्छी जगह भेजना चाहते हैं, वह उन्हें इजरायल में उनके असली घरों में वापस भिजवा दें, वहां कई अच्छी जगह हैं और गाजा के लोग वहां वापस जाकर काफी खुश होंगे."

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









