
प्लेन में खराबी के बाद भारत ने ट्रूडो को ऑफर किया था पीएम मोदी का विमान, कनाडा ने किया इनकार
AajTak
सरकार से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया भारत सरकार ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को कनाडा लौटने के लिए एयर इंडिया वन विमान की पेशकश की थी. लेकिन कनाडा ने भारत सरकार की इस पेशकश को ठुकरा दिया था. भारत सरकार के इस प्रस्ताव के छह घंटे बाद कनाडा प्रशासन ने बताया कि वे कनाडा से अपने विमान के आने का इंतजार करेंगे.
G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justine Trudeau) आखिरकार 36 घंटे के इंतजार के बाद स्वदेश लौट गए हैं. उन्हें रविवार को कनाडा लौटना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उन्हें दो दिनों तक भारत में ही रुकना पड़ा.
सरकार से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया भारत सरकार ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को कनाडा लौटने के लिए एयर इंडिया वन विमान की पेशकश की थी. लेकिन कनाडा ने भारत सरकार की इस पेशकश को ठुकरा दिया था. भारत सरकार के इस प्रस्ताव के छह घंटे बाद कनाडा प्रशासन ने बताया कि वे कनाडा से अपने विमान के आने का इंतजार करेंगे.
बता दें कि एयर इंडिया वन बोइंग 777 एयरक्राफ्ट है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विदेशी दौरों के लिए करते हैं.
बता दें कि G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ट्रूडो रविवार को स्वदेश रवाना होने वाले थे. लेकिन उड़ान भरने से पहले जांच के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई थी. इसके बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों ने विमान एयरबस CFC001 को उड़ान भरने से रोक दिया था.
इसके बाद कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया था कि जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस ले जाने के लिए एक बैकअप विमान CFC002 आ रहा है. हालांकि, बैकअप विमान नहीं आया, वे विमान के ठीक होने के बाद उसी से दोपहर 1 बजे रवाना हुए थे. कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को बताया गया कि तकनीकी खराबी ठीक कर ली गई है. उसे उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है.
ट्रूडो की पीएम मोदी से हुई थी द्विपक्षीय वार्ता

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










