
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी सुरक्षित, रिसर्च में हुआ ये खुलासा
AajTak
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख कदम माना जा रहा है. यहां तक कि इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि अगर कोई महिला टीकाकरण करवाती है और वो भविष्य में मां बनती है तो कोरोना के खिलाफ इसका फायदा होने वाले बच्चे को भी होगा.
कोरोना महामारी के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लेने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में एक सवाल जो सबके मन में उठता है कि क्या गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीन लेना सुरक्षित है और क्या इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी कोई असर पड़ सकता है? अब लंबी रिसर्च के बाद इसका जवाब मिल गया है. रिसर्च के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना (कोविड 19) वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है. रिसर्च और जैब परीक्षणों के स्पष्ट आंकड़े के बाद डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन को माताओं से लेकर उनके अजन्मे बच्चों तक के लिए सुरक्षित पाया है और कहा है कि इसे लेने में कोई जोखिम नहीं है. इस रिसर्च को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख कदम माना जा रहा है. यहां तक कि इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि अगर कोई महिला टीकाकरण करवाती है और वो भविष्य में मां बनती है तो कोरोना के खिलाफ इसका फायदा होने वाले बच्चे को भी होगा. चूंकि कोविड वैक्सीन वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा को भ्रूण तक पहुंचा देती है. इसलिए व्यापक रूप से गर्भवती महिलाओं को टीका लगाए जाने के बाद इस वायरस के खिलाफ प्रतिरोध के साथ बच्चों की एक नई पीढ़ी का जन्म होगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










