
प्राइवेट जेट, होटल्स, लग्जरी कारें, ऐसी है फुटबॉल स्टार मेसी की लाइफस्टाइल
AajTak
अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ताउम्र बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते रहे हैं लेकिन अब इस क्लब ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया है जिसके बाद से मेसी के इस क्लब को छोड़ने की अटकलें काफी तेज हो गई हैं. जानते हैं मॉडर्न दौर के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर्स में शुमार मेसी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में.
अर्जेंटीना(Argentina) के सुपरस्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी(Lionel Messi) ताउम्र बार्सिलोना क्लब (Barcelona Club) के लिए खेलते रहे हैं लेकिन अब इस क्लब ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया है जिसके बाद से मेसी(Messi) का बार्सिलोना क्लब के साथ 21 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है. जानते हैं मॉडर्न दौर के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर्स में शुमार मेसी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में. (फोटो क्रेडिट: leo messi) दुनिया भर के फुटबॉल खिलाड़ियों की लग्जरी लाइफस्टाइल रही है लेकिन मेसी तुलनात्मक रूप से थोड़ा सिंपल लाइफ जीना ही पसंद करते हैं. मेसी यूं तो अर्जेंटीना में पैदा हुए हैं लेकिन बार्सिलोना क्लब के लिए पिछले कई सालों से खेलने के चलते मेसी ने स्पेन में ही अपना घर और बिजनेस बनाया हुआ है. (फोटो क्रेडिट: Getty images) बार्सिलोना के Castelldefels में स्थित मेसी का घर बेहद खूबसूरत है. ये क्षेत्र पूरी तरह से नो-फ्लाई जोन भी है. मेसी के इस घर में एक छोटी सी फुटबॉल पिच, ,स्वीमिंग पूल, इंडोर जिम और इसके अलावा बच्चों के लिए प्लेग्राउंड भी मौजूद है. इस घर के सामने ही बालेरिक समुद्र को देखा जा सकता है. इस स्पेशल सी-व्यू वाले घर की कीमत 5.5 मिलियन पाउंड्स यानि लगभग 55 करोड़ रुपए है. (फोटो क्रेडिट: Antonela Roccuzzo इंस्टाग्राम)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











