
पैसे नहीं थे तो बिना टिकट पहुंचा मुंबई, सोनू सूद ने 9 लाख देकर कराया इलाज
AajTak
पप्पू यादव नाम का युवक गढ़वा जिले में डंडई प्रखंड के बौलिया गांव रहने वाला है. पप्पू को बचपन में ट्यूमर की बीमारी हो गई थी जिसका इलाज कराने में वह समर्थ नहीं था. उसके पिता किसानी करते हैं और वह इतना नहीं कमाते कि अपने लाडले का इलाज करा सकें. ऐसे में पप्पू को याद आई अपने मसीहा सोनू सूद की. फिर क्या था पप्पू बिना किसी को बताए नंगे पैर मुंबई की ओर चल पड़ा. पप्पू के शरीर पर ढंग के कपड़े भी नहीं थे. ट्रेन में बैठा तो टिकट नहीं था. पैर में चप्पल के बदले लाल-लाल छाले दिख रहे थे. लेकिन फिर...
फिल्मों में अधिकतर विलेन की भूमिका निभाने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद रीयल लाइफ के हीरो हैं. लॉकडाउन में हजारों गरीब परिवारों की मदद करने का जो सिलसिला चला आज भी वह जारी है. गढ़वा के युवक को जब ट्यूमर हुआ तो उसने जीने की आस छोड़ दी क्योंकि इलाज कराने के लिए युवक के पास पैसे नहीं थे न ही उसके घरवालों के पास. ऐसे में झारखंड में गढ़वा के जरूरतमंद युवक के लिए सोनू सूद मसीहा बने और उन्होंने इस युवक की मदद की. दरअसल, पप्पू यादव नाम का युवक गढ़वा जिले में डंडई प्रखंड के बौलिया गांव रहने वाला है. पप्पू को बचपन में ट्यूमर हो गया था जिसका इलाज कराने में वह समर्थ नहीं था. उसके पिता किसानी करते हैं और वह इतना नहीं कमाते कि अपने लाडले का इलाज करा सकें. ऐसे में पप्पू को याद आई अपने मसीहा सोनू सूद की. फिर क्या था पप्पू बिना किसी को बताए नंगे पैर मुंबई की ओर चल पड़ा. पप्पू के शरीर पर ढंग के कपड़े नहीं थे. ट्रेन में बैठा तो टिकट नहीं था. पैर में चप्पल के बदले लाल-लाल छाले दिख रहे थे. टीटी ने टिकट मांगी तो उसने अपने बीमारी के बारे में टीटी को जानकरी दी कि वह मुंबई सोनू भैया से मिलने जा रहा है क्योंकि वह बीमार है. शायद वह मदद कर दे. टीटी को दया आई तो उसने उससे कहा कि ठीक है तुम सफर कर सकते हो. पप्पू को इस तरह परिस्थिति का सामना चार बार करना पड़ा. जबलपुर, कटनी, इटारसी, कल्याण और अंत में लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर. मुंबई स्टेशन पर पहुंचते ही टीटी महोदय ने फिर पकड़ लिया तो सारी बात बताई तो टीटी ने भी सोनू सूद को मसीहा बताया और उस लड़के को सारी जानकरी दी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










