
पैसा-खूबसूरती नहीं, पुरुषों में ये खूबी सबसे जरूरी मानती हैं महिलाएं
AajTak
एक नई स्टडी के मुताबिक, जब बात मजबूत रिश्तों की हो तो एक बड़े परिवार के साथ अच्छा व्यवहार सेक्स और पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. यह स्टडी ऐसी कई बातों पर जोर देती है जो लोगों को एक साथ रहने के लिए मोटिवेट करते हैं.
किसी भी रिश्ते की नींव कई सारे पहलुओं पर टिकी होती है. जीवनसाथी चुनने में लोग केवल शारीरिक बनावट, खूबसूरती और पैसा ही नहीं देखते हैं, बल्कि कई और भी जरूरी फैक्टर होते हैं. एक नई स्टडी में भी यही बात सामने आई है. स्टडी के मुताबिक, जब बात मजबूत रिश्तों की हो तो पार्टनर के परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार, सेक्स और पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. स्टडी में पार्टनर की सबसे जरूरी खूबियों के बारे में विस्तार से बताया गया है. इस स्टडी में पार्टनर के व्यवहार में 'सेंस ऑफ ह्यूमर' और 'सेक्सुअल सैटिसफैक्शन' जैसी क्वालिटीज शीर्ष पर रही हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि उनका पार्टनर उनके दोस्तों या परिवार के प्रति कैसा रिएक्ट करता है, ये बहुत महत्वपूर्ण है. यूनिवर्सिटी ऑफ निकोसिया (साइप्रस) के इन आंकड़ों पर ब्रिटेन की टॉप रिलेशनशिप चैरिटी 'रिलेट' की प्रमुख अमांडा मेजर को कोई हैरानी नहीं है. रविवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'एक-दूसरे के दोस्तों को पसंद करना और उनके साथ सहज महसूस करना रिश्तों को मजबूत बनाता है और अपनेपन का भाव लाता है.'More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












