
पैन कार्ड और ITR से लेकर मील कार्ड तक… एक अप्रैल से लागू हो रहे नए इनकम टैक्स रूल्स, जरुर जानें ये नियम
ABP News
सरकार का कहना है कि यह सिर्फ टैक्स सिस्टम में बदलाव नहीं, बल्कि पूरे कानून को नए तरीके से तैयार करने की प्रक्रिया है. सबसे बड़ी राहत आम लोगों के लिए यह है कि टैक्स स्लैब और टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
New Income Tax Rules 2025: भारत में 1 अप्रैल से Income-tax Act, 2025 लागू होने जा रहा है, जो करीब 60 साल पुराने Income-tax Act, 1961 की जगह लेगा. सरकार का कहना है कि यह सिर्फ टैक्स सिस्टम में बदलाव नहीं, बल्कि पूरे कानून को नए तरीके से तैयार करने की प्रक्रिया है. सबसे बड़ी राहत आम लोगों के लिए यह है कि टैक्स स्लैब और टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टैक्स रिपोर्टिंग, डिस्क्लोजर और फाइलिंग पहले के मुकाबले ज्यादा सख्त, डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगी.
आइये जानते हैं कि नए इनकम टैक्स रूल्स में क्या अहम बदलाव किए गए हैं, जो आपका जानना जरूरी है.
1- मील बेनिफिट्स
नए नियमों में वेतनभोगियों के लिए मील बेनिफिट्स में बड़ा फायदा दिया गया है. अब कंपनी की ओर से दिए जाने वाले मील कार्ड या वाउचर (जैसे Sodexo, Pluxee आदि) पर टैक्स छूट की सीमा 50 रुपये प्रति मील से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति मील कर दी गई है. इससे एक कर्मचारी सालाना करीब 1 लाख रुपये तक का मील बेनिफिट टैक्स-फ्री प्राप्त कर सकता है, जिससे उसकी टैक्स सेविंग बढ़ेगी.













