
ईएमआई की चिक-चिक से परेशान हैं और प्रीपेमेंट करने जा रहे हैं? तो थोड़ा रुकिए, कहीं जल्दबाजी में न हो जाए बड़ा नुकसान; जानें पूरी डिटेल
ABP News
अगर आप भी पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे फैसला लेने के बजाय इससे जुड़ी जरूरी बातों को जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है...
Personal Loan Prepayment: अक्सर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं और बाद में जब उनके पास अतिरिक्त पैसा आता है तो वे इसे समय से पहले चुकाने का प्लान भी करते हैं. अगर आप भी पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे फैसला लेने के बजाय इससे जुड़ी जरूरी बातों को जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
प्रीपेमेंट कुछ मामलों में आपके ब्याज के बोझ को कम कर सकती है. लेकिन हर स्थिति में यह सही विकल्प नहीं होता. कई बैंक समय से पहले लोन चुकाने पर अतिरिक्त शुल्क भी वसूलते हैं. जिससे कुल बचत पर असर पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में...
लोन के शुरुआती दौर में ज्यादा फायदा
पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट का असली फायदा तब मिलता है जब आप इसे लोन की शुरुआत में ही कर देते हैं. अगर लोन लिए कुछ ही महीने या करीब एक साल हुआ है, तो उस समय प्रीपेमेंट करने से आप अच्छी-खासी ब्याज राशि बचा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती अवधि में आपकी EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज के रूप में जाता है.













