
PF निकालने में अब नहीं कोई झंझट! 5 लाख तक का क्लेम अपने आप होगा सेटल, जानें EPFO 3.0 के फायदे क्या होता है Platform Fee जिसके बढ़ने से Zomato और Swiggy पर खाना ऑर्डर करना हो जाएगा महंगा?
ABP News
EPFO 3.0 Update: EPFO 3.0 में किए गए नए बदलाव के तहत अब PF क्लेम, पेंशन और अकाउंट ट्रांसफर पहले से आसान हो गया है. इसका मकसद प्रोविडेंट फंड और पेंशन सर्विसेज को तेज, आसान और पेपरलेस बनाना है.
EPFO 3.0 Update: सरकार ने संसद में EPFO 3.0 के बारे में एक नई जानकारी दी है. डिजिटलाइजेशन की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाते हुए एक ऐसा बदलाव किया है, जिसका मकसद प्रोविडेंट फंड और पेंशन सर्विसेज को तेज, आसान और पेपरलेस बनाना है.
लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि EPFO 3.0 को कामकाज को आसान बनाने और कागजी प्रक्रियाओं को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे सदस्य एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए अपने खातों को मैनेज कर सकेंगे. इसका मकसद दस्तावेजों की जरूरत को कम करना, दावों के निपटारे में तेजी लाना और मालिकों पर निर्भरता कम करना है. आइए इसे 5 आसान पॉइंट में समझें.
5 लाख तक का ऑटो-सेटलमेंट- अब 5 लाख तक का क्लेम बिना किसी अप्रूवल के अपने आप सेटल हो जाएगा. सॉफ्टवेयर खुद-ब-खुद आपका डेटा चेक करेगा और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा. पहले यह लिमिट सिर्फ 1 लाख रुपये थी.
पैसा मिलने में कम समय- पहले पीएफ का पैसा आने में 7-15 दिनों का वक्त लगता था. कभी-कभी तो महीना भर लग जाता था. लेकिन अब नए सिस्टम के साथ क्लेम डालने के 3-4 दिनों में पैसा आपके खाते में आ जाएगा.













