
नौकरियों पर मंडराते AI खतरे के बीच Nvidia के CEO की वॉर्निंग, कहा- अब बचा एक ही विकल्प
ABP News
कंपनियां अब एआई में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं, जबकि कई जगह वर्कफोर्स को कम किया जा रहा है. ऐसे में लोगों के बीच यह चिंता बढ़ रही है कि भविष्य में नौकरियों पर इसका क्या असर पड़ेगा.
AI Impacts: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद दुनिया तेजी से बदल रही है और काम करने का तरीका भी नए रूप ले रहा है. कंपनियां अब एआई में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं, जबकि कई जगह वर्कफोर्स को कम किया जा रहा है. ऐसे में लोगों के बीच यह चिंता बढ़ रही है कि भविष्य में नौकरियों पर इसका क्या असर पड़ेगा.
एआई चिप बनाने वाली कंपनी के सीईओ की वॉर्निंग
इसी बीच Nvidia के सीईओ Jensen Huang ने एआई के प्रभाव को लेकर अहम चेतावनी दी है. Lex Fridman के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि एआई खासतौर पर उन कामों को बेहतर तरीके से कर सकती है जो बार-बार दोहराए जाने वाले (repetitive) होते हैं, और कई मामलों में यह इंसानों से अधिक कुशल साबित हो सकती है. इसलिए जिन नौकरियों में तय और दोहराए जाने वाले टास्क हैं, वहां लोगों को एआई का इस्तेमाल सीखना बेहद जरूरी है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे किसान या फार्मासिस्ट होते, तो वे जरूर एआई का उपयोग करते, क्योंकि इससे काम करने का तरीका बेहतर होता और उस क्षेत्र में नवाचार के नए अवसर पैदा होते.













