
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान? जिस कंपनी में विजय केडिया ने लगा रखा है 1 करोड़ से ज्यादा का दांव, उसे भूटान में मिला बड़ा काम
ABP News
IREDA Dividend Alert: इरेडा के शेयर आने वाले समय में फोकस में रहने वाले हैं क्योंकि कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को कैश डिविडेंड देने की तैयारी में है.
IREDA Dividend Alert: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लि. (इरेडा) के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, कंपनी ने पहली बार आने शेयरधारकों को कैश डिविडेंड देने जा रही है. ऐसे में आने वाली तारीख में इसके शेयर फोकस में रह सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि बुधवार, 25 मार्च को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में कारोबारी साल 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जा सकता है.
इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी की ट्रेडिंग विंडो 12 मार्च से ही बंद है, जो बोर्ड की बैठक के 48 घंटे बाद खुलेगी. बता दें कि सेबी के नियमों के मुताबिक, डिविडेंड देने, मुनाफा बांटने या मर्जर जैसी कोई बड़ी खबर आने वाली होती है तो कंपनी से जुड़े लोगों के लिए शेयर की खरीद-बिक्री बंद कर दी जाती है ताकि शेयर बाजार में निष्पक्षता बनी रहे और किसी को गलत तरीके से फायदा न मिले.
मतलब ये कि कंपनी के बोर्ड मेंबर्स या अधिकारियों, सीईओ को पहले से पता होता है कि कंपनी को कितना मुनाफा हुआ है, कितना हिस्सा डिविडेंड के रूप में बांटने की तैयारी चल रही है. ऐसे में कहीं कंपनी से जुड़े लोग मोटे फायदे के लिए पहले से ही शेयर की खरीद-बिक्री न कर सके इसलिए इनसाइडर ट्रेडिंग पर पाबंदी लगा दी जाती है.
इरेडा के निवेशकों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि लिस्टिंग के बाद कंपनी पहली बार डिविडेंड देने जा रही है. यह कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और उसे हुए मुनाफे को दर्शाता है. डिविडेंड के साथ बोर्ड ने हाल ही में कारोबारी साल 2025-26 के लिए 35000 करोड़ और 2026-27 के लिए 40000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए फंडरेजिंग प्लान को भी मंजूरी दी है.













