
ब्रोकरेज का भरोसा, इस हेल्थकेयर स्टॉक में आ सकती है 38% तक की अपसाइड; निवेशकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न
ABP News
निवेशक अक्सर ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जहां आगे चलकर बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद हो. पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड कंपनी के शेयरों को लेकर भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है...
Ventura Securities Stock Recommendation: निवेशक अक्सर ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जहां आगे चलकर बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद हो. पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड कंपनी के शेयरों को लेकर भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है.
ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज के अनुसार इस स्टॉक में आगे करीब 38 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना है. जिससे निवेशकों की नजर कंपनी शेयरों पर हो सकती है. आइए जानते हैं, इस बारे में...
ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड को कवर करना शुरू करते हुए इस शेयर पर पॉजिटिव राय दी है. ब्रोकरेज ने इसे ‘Buy’ कैटेगरी में रखते हुए 284 रुपये का लक्ष्य तय किया है.













