
बेटियों के भविष्य की चिंता छोड़िए, आज से ही शुरू करें इन विकल्पों में निवेश; नहीं होगी पैसों की परेशानी...
ABP News
समय के साथ बढ़ती महंगाई ने बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों को और ज्यादा कठिन बना दिया है. खासकर जब बात बेटी के भविष्य की हो. आइए जानते हैं, कुछ विकल्प जो बच्चियों के भविष्य को करेंगे सुरक्षित...
Best Investment Plans for Girl: समय के साथ बढ़ती महंगाई ने बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों को और ज्यादा कठिन बना दिया है. खासकर जब बात बेटी के भविष्य की हो. ऐसे में कई माता-पिता शुरुआत से ही फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देने लगते हैं, ताकि आगे चलकर बड़ी जरूरतों के लिए पर्याप्त फंड तैयार हो सके.
अगर आप भी अपनी बेटी के लिए सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो कुछ ऐसी योजनाएं मौजूद हैं जिनमें नियमित निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा खासा फंड तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं, इन विकल्पों के बारे में...
सुकन्या समृद्धि योजना
बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना एक लोकप्रिय विकल्प माना जाती है. इस योजना के तहत माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर नियमित निवेश कर सकते हैं.













