
Share Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 1500 अंक से ऊपर उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 300 से ऊपर चढ़ा Anil Ambani Fraud Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनिल अंबानी, बैंकों का बकाया कर्ज निपटाने के लिए कर दी ये डिमांड
ABP News
Share Market Today: शेयर बाजार सोमवार की गिरावट के साथ आज रिकवरी मोड में नजर आ रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त हासिल की.
Share Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1516.08 अंक या 2.09 परसेंट की बढ़त के साथ 74212.47 पर खुला. इसी तरह से निफ्टी ने 346 अंक या 1.54 परसेंट चढ़कर 22858.65 पर कारोबार की शुरुआत की.
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. कारोबार के अंत तक दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई. एक तरफ सेंसेक्स 1836.57 अंक या 2.46 परसेंट गिरकर 72696.39 पर बंद हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 परसेंट लुढ़ककर 22512.65 पर आ गया.
आज के टॉप गेनर्स
आज शुरुआती कारोबार में Shriram Fianance (4.03 percent), Eicher Motors (3.12 Percent), Asian Paints (3.03%), Indigo (2.66%) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. अच्छी बात यह है कि आज सारे सेक्टर ऑटो से लेकर बैंक, फार्मा, एनर्जी, पीएसयू बैंक 1-2 परसेंट की तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. HDFC बैंक के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है.













