
संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट रिकॉर्ड लो के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाते हुए खुला; जानें क्या है इसकी वजह
ABP News
India Growth Forecast: गोल्डमैन सैक्स ने 2026 के लिए महंगाई दर को लेकर अपने अनुमान को 3.9 परसेंट से बढ़ाकर 4.6 परसेंट कर दिया है. यानी कि आम आदमी पर महंगाई का खतरा मंडरा रहा है.
India Growth Forecast: गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी (GDP) ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 5.9 परसेंट कर दिया है. इससे पहले उन्होंने 7 परसेंट का अनुमान लगाया था. यह गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते आई है.
गोल्डमैन ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साल 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था 5.9 परसेंट की दर से बढ़ेगी, जबकि ईरान में जंग शुरू होने से पहले उनका अनुमान 7 परसेंट था. वॉल स्ट्रीट के इस बैंक ने बीते 13 मार्च को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने विकास के अनुमान को घटाकर 6.5 परसेंट कर दिया था.
गोल्डमैन के विश्लेषकों द्वारा विकास के अनुमान में यह ताजा कटौती तेल की कीमतों और आपूर्ति में रुकावट की अवधि के बारे में उनकी मान्यताओं में बदलाव के बाद की गई है. कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, शुद्ध ऊर्जा आयातक भारत के लिए विदेशी मुद्रा, मुद्रास्फीति और राजकोषीय जोखिम का एक प्रमुख कारण हैं.
गोल्डमैन के महंगाई को लेकर लगाए गए 4.6 परसेंट के अनुमान से यह साफ है कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है, जिसका आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. इधर, कच्चे तेल की कीमत बढ़ेगी तो ऑटोमोबाइल से लेकर लॉजिस्टिक्स तमाम कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ेगा. इसकी भरपाई कंपनियां चीजों की कीमतें बढ़ाकर करेंगी. ऊपर से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगली मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट में कटौती करेगा, लेकिन अब इसमें 0.50 परसेंट की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है.













