
एक हफ्ते में सोना 13700 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी 32700 की बड़ी गिरावट; क्या और गिरेगा भाव? गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
ABP News
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते भर में काफी गिरावट आई है. जहां सोना एक हफ्ते में 13700 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी की कीमत में 32700 रुपये की गिरावट आई है.
Gold-Silver Price: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग व मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. एक तरफ सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 13700 रुपये की गिरावट आई है. वहीं, चांदी प्रति किलो के हिसाब से 32700 रुपये सस्ती हुई है.
यानी कि सोने और चांदी की कीमतों में महज एक हफ्ते में क्रमश: 8.47 परसेंट और 12.40 परसेंट की गिरावट आई है. इस तरह से 1 मार्च को जहां 24 कैरेट का सोना 1,73,090 रुपये पर था, वह अब गिरकर 1,45,970 रुपये पर आ गई है. इसी तरह से जहां महीने की शुरुआत में चांदी 3,15,000 के हाई लेवल पर थी, जो अब गिरकर 2,45,000 पर आ गई है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा, ''लगातार चल रहे भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद सोने पर दबाव बना रहा क्योंकि बाजार का ध्यान महंगाई बढ़ने के जोखिमों और लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहने पर क्रेंद्रित रहा. इधर, अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ संघर्ष कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है.''
उन्होंने आगे कहा, ''होर्मुज स्ट्रेज- जो तेल के वैश्विक परिवहन का एक अहम रास्ता है - में आई रुकावटों ने कच्चे तेल की कीमतों को चार साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचा दिया है, जिससे ऊर्जा-जनित महंगाई को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं.''













