
ग्लोबल तनाव के बीच निवेशकों की पसंद बना यह शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद डालो; दिख सकता है 30% का अपसाइड
ABP News
मिडिल ईस्ट में चल रहे विवाद से एक ओर जहां शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं, फार्मा सेक्टर की एक कंपनी में इस दौरान तेजी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं, इस विषय में...
Laurus Labs Share Price Target Motilal Oswal: मिडिल ईस्ट में चल रहे विवाद से एक ओर जहां शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं, फार्मा सेक्टर की एक कंपनी में इस दौरान तेजी दर्ज की गई है. शुक्रवार के कारोबारी दिन भी Laurus Labs के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक उछल गए थे.
सबसे खास बात तो यह है कि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी कंपनी शेयरों पर भरोसा जताया है. आइए जानते हैं, इस विषय में....
ब्रोकरेज का नजरिया और टारगेट प्राइस
कंपनी शेयरों को लेकर मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ‘बाय’ रेटिंग को बरकरार रखा है और निवेशकों को इसमें खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने प्रति शेयर 1280 रुपये का लक्ष्य तय किया है.













