
ईरान वॉर के बीच यूएस प्रसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 10 प्रतिशत दाम
ABP News
Crude Oil Price: राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ वार्ता जारी है और फिलहाल वहां के बिजली संयंत्रों पर हमला नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से बातचीत चल रही है और आने वाले कुछ दिनों तक यह जारी रहेगी.
Crude Oil Price Falls: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. इसका सबसे ज्यादा असर एशिया में भारतीय मुद्रा पर देखने को मिल रहा है, जो डॉलर के मुकाबले गिरकर 94.01 के स्तर तक पहुंच गई है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
ईरान वॉर पर ट्रंप का बड़ा दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ वार्ता जारी है और फिलहाल वहां के बिजली संयंत्रों पर हमला नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से बातचीत चल रही है और आने वाले कुछ दिनों तक यह जारी रहेगी. ऐसे में अगले पांच दिनों तक तेहरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना नहीं बनाया जाएगा.
ट्रंप के इस ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली है.













