
26 मार्च को बाजार खुला रहेगा या बंद? मार्च के अंत में छुट्टियों की भरमार, जानें पूरी डिटेल
ABP News
शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च का ट्रेडिंग सत्र निवेशकों के लिए अहम माना जा रहा है. इसके पीछे की वजह यह है कि इसके अगले दिन, यानी 26 मार्च को बाजार में कारोबार नहीं होगा....
Stock Market Holidays March: शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च का ट्रेडिंग सत्र निवेशकों के लिए अहम माना जा रहा है. इसके पीछे की वजह यह है कि इसके अगले दिन, यानी 26 मार्च को बाजार में कारोबार नहीं होगा, जिससे ट्रेडिंग के सीमित अवसर ही निवेशकों को मिलने वाला हैं.
दरअसल, 26 मार्च को पूरे देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा. जिसके चलते स्टॉक मार्केट को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके बाद 27 मार्च (शुक्रवार) को बाजार फिर खुलेगा, लेकिन 28 और 29 मार्च शनिवार और रविवार के वीकेंड होने की वजह से लगातार दो दिन छुट्टी रहेगी. ऐसे में निवेशकों को इस हफ्ते कम ट्रेडिंग सेशन में ही अपने फैसले लेने होंगे...
मार्च के आखिरी दिनों में बाजार की छुट्टियां
मार्च के आखिरी दिनों में शेयर बाजार में लगातार छुट्टियों का असर दिखेगा. 30 मार्च (सोमवार) को बाजार खुलेगा, लेकिन अगले ही दिन 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण फिर बंद रहेगा.













