
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, सोना 6,700 और चांदी 12,700 रुपये हुई सस्ती; जानें आपके शहर का ताजा भाव
ABP News
घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
सुबह करीब 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,40,158 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है....
चांदी की कीमत













