
LPG संकट: 14.2 किलो सिलेंडर का अब कम हो जाएगा वजन! ईरान युद्ध के बीच सरकार ने उठाए कदम
ABP News
LPG Crisis: खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर भारत की ऊर्जा सप्लाई पर भी दिखने लगा है. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से आयात में कमी आई है. इससे बचने के लिए सरकार और कंपनियां अपनी कमर कस रही हैं.
LPG Crisis: खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की ऊर्जा सप्लाई पर भी दिखने लगा है. कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से आयात में कमी आई है. जिसके चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास उपलब्ध स्टॉक तेजी से कम हो रहा है. इस स्थिति से बचने के लिए सरकार और कंपनियां अपनी कमर कस रही हैं.
ईटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर में दी जाने वाली एलपीजी की मात्रा घटाने के बारे में विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि 14.2 किलो वाले सिलेंडर में अब करीब 10 किलो गैस दी जाने की योजना पर काम हो रहा है. जिससे कम सप्लाई होने के बावजूद भी सरकार अधिक से अधिक घरों तक एलपीजी की सप्लाई कर पाएंगी. आइए जानते हैं, इस बारे में...
गैस आयात पर है दबाव
देश में एलपीजी आयात की बात करें तो इस समय स्थिति दबाव में बनी हुई है, क्योंकि खाड़ी देशों से नए शिपमेंट फिलहाल नहीं पहुंच रहे हैं. पिछले सप्ताह दो जहाजों के जरिए करीब 92,700 टन गैस आई थी. जो देश की केवल एक दिन की खपत के बराबर है.













