
जरुरी खबर: एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
ABP News
ATM Rules Change: अगले महीने से बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं. जिनका असर सीधे ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं, इस बारे में...
ATM Rules Change: अगले महीने से बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं. जिनका असर सीधे ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. 1 अप्रैल 2026 से एचडीएफसी बैंक समेत कई बैंकों ने कैश निकासी की लिमिट, ट्रांजैक्शन फीस और अन्य शर्तों में बदलाव करने की तैयारी की है.
ऐसे में ATM से पैसे निकालने और उससे जुड़े चार्ज पहले जैसे नहीं रहेंगे. इसलिए ग्राहकों के लिए नए नियमों को समझना जरूरी है. ताकि किसी तरह की परेशानी न हो...
एचडीएफसी बैंक ने ये बदलाव किए हैं
एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई बेस्ड एटीएम कैश विथड्रॉल को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट से जोड़ने का फैसला लिया है. यानी कि लिमिट क्रॉस करने के बाद हर एटीएम ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को एकस्ट्रा भुगतान करना होगा. नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं.













