'पृथ्वी शॉ ने मुझे थप्पड़ मारा और...', कोर्ट में क्रिकेटर पर सपना गिल ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने सपना को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सपना के वकील की तरफ़ से दलील दी गई कि पृथ्वी शॉ सपना को मारने की कोशिश कर रहे थे और सपना उनसे बचने की कोशिश कर रही थी.
पृथ्वी शॉ से झगड़ा मामले में मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने सपना को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सपना के वकील की तरफ़ से दलील दी गई कि पृथ्वी शॉ सपना को मारने की कोशिश कर रहे थे और सपना उनसे बचने की कोशिश कर रही थी. साथ ही शॉ को शराब की आदत है और इसलिए ही उनको बीसीसीआई ने बैन किया हुआ है.
उन्होंने आगे कहा कि सपना ने ऐसा कुछ नहीं कहा कि 50 हजार रुपये दो और मामला ख़त्म करो. इस बात का कोई सबूत पुलिस के पास नहीं है. वहीं हमें होटल के बाहर का सीसीटीवी भी नहीं दिया जा रहा है. इस मामले में पुलिस को सही से जांच करने की ज़रूरत है. सीसीटीवी की जांच होने चाहिए. वकील ने आरोप लगाया कि पृथ्वी शॉ ने सपना को मारा भी है.
वहीं सपना ने कोर्ट में कहा कि हम लोग उसको (पृथ्वी शॉ) रोक रहे थे. मगर वो मूझे मार रहा था. पृथ्वी शॉ की तरफ़ से 8-9 लोग थे और हम दो लोग थे सिर्फ. हमने कहा कि मामला ख़त्म करते हैं. हमारी बात हुई और फिर पृथ्वी वहां से चले गए. हमने कोई 50 हजार नहीं मांगे, यह झूठ है. पृथ्वी शॉ भी उस होटल में पार्टी करने आए थे और शराब उन्होंने भी पी हुई थी. वह बहुत अधिक पिये हुए थे और जब पुलिस स्टेशन गए तब वो पुलिस स्टेशन के अंदर नहीं गए, क्योंकी उनको पकड़े जाने का डर था.
उधर, पुलिस ने अपनी दलील में कहा कि इस मामले में अभी और 7 आरोपियों को पकड़ना बाकी है, इसलिए हमें 3 दिन की कस्टडी चाहिए. जिस पर कोर्ट ने पुलिस की मांग को मानते हुए सपना को तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.
सेल्फी को लेकर हुआ था बवाल
ये घटना बुधवार तड़के मुंबई में हुई. पृथ्वी शॉ के वकील के मुताबिक, शोभित ठाकुर और सपना गिल नाम के दो फैन्स ने होटल में डिनर के लिए आए पृथ्वी शॉ से सेल्फी खिंचवानी चाही. पृथ्वी ने उनकी बात मान ली, मगर फिर कुछ देर बाद वो कुछ और लोगों के साथ पृथ्वी शॉ के पास पहुंचे और फिर से सेल्फी की मांग करने लगे. इस बार शॉ ने उन्हें मना कर दिया. फिर भी वो वहां से नहीं जा रहे थे तो पृथ्वी ने होटल मैनेजर को बुलाकर उन्हें बाहर करा दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







