
पुणे: नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया. हादसे में 9 लोगों को डंपर ने कुचल दिया, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई. इसमें 2 बच्चे और एक शख्स शामिल है, जो बच्चों का चाचा है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 9 लोगों को डंपर ने कुचल दिया, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई. इसमें 2 बच्चे और एक शख्स शामिल है, जो बच्चों का चाचा है. इसके साथ ही, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.
यह घटना वाघोली के केसनंद फाटा पर पुलिस थाने के सामने रात करीब 12:30 बजे हुई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर का ड्राइवर नशे में था.
मरने वालों में विशाल विनोद पवार वय (22), वैभवी रितेश पवार वय (1) और वैभव रितेश पवार वय (2) का नाम शामिल है.
घायलों में शामिल हैं ये लोग
1. जानकी दिनेश पवार (21) 2. रिनिशा विनोद पवार (18) 3. रोशन शशादू भोसले (9) 4. नगेश निवृत्ती पवार (27) 5. दर्शन संजय वैराळ (18) 6. आलिशा विनोद पवार (47)
यह भी पढ़ें: पुणे कार एक्सीडेंट में दो युवाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











