
पिता ने बेटी के सिर पर लगवाया CCTV, बेटी बोली- सिक्योरिटी के लिए जरूरी
AajTak
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार वायरल वीडियो देखकर यकीन करना भी कठिन हो जाता है कि ये सच में हुआ है या नहीं. ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक लड़की को अपने सिर पर CCTV कैमरा लगाए हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार वायरल वीडियो देखकर यकीन करना भी कठिन हो जाता है कि ये सच में हुआ है या नहीं. ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक लड़की को अपने सिर पर CCTV कैमरा लगाए हुए देखा जा सकता है.
वीडियो में लड़की बताती है कि उसके पिता सिर पर लगे CCTV कैमरे के जरिए उस पर 24/7 नजर रखते है. जब उससे पूछा गया कि क्या उसे अपने पिता के इस फैसले पर कोई ऐतराज है, तो उसने जवाब दिया कि उसे अपने वालिद साहब (पिता) के हर फैसले से पूरी तरह सहमति है. ऐसा करने के पीछे वो हिट कराची का फेमस हिट एंड रन केस भी वजह बताती है. कोई अगर मुझे एक्सिडेंट में मार भी दें तो कम से कम सबूत तो रहेगा.
बता दें, सोशल मीडिया पर इसे पाकिस्तान के हिट एंड रन केस पर अदालती फैसले के विरोध के तौर पर भी देखा जा रहा है. इसे एक मजाकिया वीडियो भी बताया जा रहा है.
देखें वीडियो
कराची के हिट एंड रन केस का विरोध तो नहीं
पिछले दिनों पाकिस्तान में कराची हिट एंड रन मामला का सुर्खियों में था. जिसमें एक अमीर तेज रफ्तार से SUV चलाते हुए दो लोगों की जान ले ली थी. तीन लोगों को घायल कर दिया. वहीं एक दूसरे वीडियो में वह यह कहते हुए दिख रही है कि 'तुम लोग मेरे बाप को नहीं जानते'. पाकिस्तान में इस घटना का काफी विरोध हुआ था. हाल ही में खबर आई कि कराची के करसाज इलाके में हुए हिट एंड रन मामले में आरोपी अमीर परिवार की महिला को जमानत मिल गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











