
पिता के अंतिम संस्कार के लिए मांगी छुट्टी, Boss बोली- कुछ भी हो, लेकिन काम पर...
AajTak
रेडिट पर एक महिला ने अपने साथ हुए किस्से को शेयर किया है.ये हैरान करने वाला है. इसमें महिला ने बताया है कि कैसे उसे अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए दफ्तर से छुट्टी मांगने पर अपनी बॉस से बुरी तरह जवाब मिला.
कई बार लोग काम को लेकर इस कदर प्रोफेश्नल हो जाते हैं कि संवेदनहीन हो जाते हैं.हाल में एक महिला ने अपने साथ हुए ऐसे ही किस्से को रेडिट पर शेयर किया है.ये हैरान करने वाला है.महिला ने बताया कि कैसे उसे अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए दफ्तर से छुट्टी मांगने पर अपनी बॉस से बुरी तरह जवाब मिला.उसने अपनी बॉस के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट के साथ शेयर किया है. उसने लिखा- “मेरे पिता 25 जनवरी से 10 फरवरी तक आईसीयू में थे और फिर कुछ ही दिन में उनका निधन हो गया उनके आईसीयू में रहते हुए पहले ही जब मुझे एहसास हुआ कि चीजें बेहतर नहीं हो रही हैं, तो मैंने फोन किया और अपनी बॉस को बताया कि मैं एक सप्ताह की छुट्टी ले रही हूं. लेकिन पिता की मृत्यु से कुछ दिन पहले मैं काम पर वापस चली आई थी. इसके बाद उनकी मौत और फिर अंतिम संस्कार के लिए दो दिन की छुट्टी ले ली. इसलिए, मैंने कुल मिलाकर लगभग 10 दिनों की छुट्टी ले ली थी. मैं 15 फरवरी को काम पर वापस गई.'
उसने लिखा- पिता के अंतिम संस्कार के लिए छुट्टी को लेकर मेरी बॉस को जो मैसेज मेरे पास आया वह हैरान करने वाला था. उसने लिखा था- 'हम सब किसी न किसी परेशानी से जूझते हैं लेकिन जो भी हो हमें काम पर आना होता है.मुझे हर दिन दुकान पर आना पड़ रहा है और काफी दिक्कत होती है.सॉरी मेरी बात तीखी लगेगी लेकिन मुझे अपने बिजनेस चलाना है.मैं ये सब मैसेज पर नहीं बोलना चाहती थी लेकिन और कोई विकल्प नहीं दिखता.'
लोगों ने महिला के पोस्ट पर ढेरों कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- ये बहुत अधिक प्रोफेश्नल और नृशंस है.एक यूजर ने लिखा- 'मेरे पिताजी की अचानक मृत्यु हो गई थी और मुझे काम के दौरान फोन आया. मैंने कहा, 'मुझे जाना है', और बिना बताए दरवाजे से बाहर चला गया.
उस रात, मैंने अपने बॉस को मैसेज भेजा और बताया कि क्या हुआ था. उसने कहा, 'काम के बारे में चिंता मत करो. जब तक तुम्हें जरूरत हो तब तक छुट्टी ले लो.' मैं डेढ़ सप्ताह बाद अपने दफ्तर की ओर से गुलदस्ता मिलने के बाद वापस आया. जब मैं वापस आया, तो उन्होंने पूछा, क्या तुम ठीक हो? काम कर सको तभी आना.'
वहीं दूसरे ने सुझाव दिया, 'यह नौकरी मत छोड़ना!ये सारे मैसेज संभालकर रखना और देखना कि इसपर क्या एक्शन लिया जा सकता है.'

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











