
पाक कारोबारी ने अपने एक हजार कर्मचारियों को लगवा दी कोरोना की फर्जी वैक्सीन
AajTak
पाकिस्तानी बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने 1000 से ज्यादा लोगों को नकली कोरोना वैक्सीन लगवाई है. मोहम्मद युसूफ अमदानी नाम के इस शख्स को लेकर रिफॉर्मा नाम के अखबार में एक रिपोर्ट छपी है. इस रिपोर्ट के अनुसार युसूफ ने मेक्सिको के शहर केम्पेश में अपनी टेक्सटाइल फैक्ट्री के कर्मचारियों को ये नकली वैक्सीन लगवाई है.
पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने 1000 से ज्यादा लोगों को नकली कोरोना वैक्सीन लगवाई है. मोहम्मद युसूफ अमदानी नाम के इस शख्स को लेकर रिफॉर्मा नाम के अखबार में एक रिपोर्ट छपी है. इस रिपोर्ट के अनुसार, युसूफ ने मेक्सिको के शहर केम्पेश में अपनी टेक्सटाइल फैक्ट्री के कर्मचारियों को ये नकली वैक्सीन लगवाई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) गौरतलब है कि मोहम्मद को होंडुरास के सबसे अमीर लोगों में शुमार किया जाता है. युसूफ ने रूस की Sputnik V वैक्सीन को इंपोर्ट किया था. युसूफ पर आरोप है कि उसने इन वैक्सीन को ना केवल अपने कर्मचारियों बल्कि अपने करीबी लोगों को भी दिया था जिनमें कंपनी के एग्जीक्यूटिव्स और कुछ राजनेता भी शामिल हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) रिफॉर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 10 को ओशन व्यू होटल में युसूफ ने अपने करीबी लोगों को ये वैक्सीन लगवाई थी. इसके बाद 15 मार्च को उसने अपनी टेक्सटाइल फैक्ट्री में ये फेक वैक्सीन कर्मचारियों को लगवाई थी. इसके अलावा कुछ टैक्सी ड्राइवर्स को भी ये वैक्सीन युसूफ ने लगवाई थी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











