
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज सीरीज पर कोरोना का खतरा, 5 और मामले से मचा हड़कंप
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम के 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे. अब 5 और लोग पॉजिटिव मिले हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा रद्द होने की कगार पर आ पहुंचा है.
वेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाड़ी और दो सहयोगी स्टाफ के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मौजूदा पाकिस्तान दौरा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है. विकेटकीपर शाइ होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और हरफनमौला जस्टिन ग्रीव्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कराई गई ताजा जांच में संक्रमित पाए गए. सहायक कोच रॉडी एस्टविक और टीम डॉक्टर अक्षय मानसिंह भी पॉजिटिव पाए गए हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












