
पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ 'हादसा', अचानक स्विमिंग पूल में गिरे, देखें VIDEO
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई को पाकिस्तान दौरे पर सीरीज का दूसरा टेस्ट 12 मार्च से कराची में खेलना है. इसके लिए सभी खिलाड़ी कराची पहुंच चुके हैं. इसी दौरान खिलाड़ी के साथ हादसा हुआ...
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है. यहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज रावलपिंडी टेस्ट से हुआ था, जो ड्रॉ रहा. अब पाकिस्तान और मेहमान कंगारू टीम के बीच 12 मार्च से सीरीज का दूसरा टेस्ट कराची में खेलना है.
इस दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम कराची पहुंच चुकी है. यहां होटल में पहुंचने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे सभी साथी खिलाड़ी उनकी मदद करने की बजाय जमकर हंस पड़े.
पैट कमिंस ने पूरा माजरा कैमरे में कैद किया
दरअसल, होटल में एंट्री करने के दौरान ही एलेक्स कैरी अपने साथी खिलाड़ी नाथन लायन के साथ बात करते हुए चल रहे थे. इसी दौरान वह होटल के स्वीमिंग पुल के किनारे से गुजरने लगे. इस समय भी कैरी अलर्ट नहीं रहे और बात करते हुए अचानक स्वीमिंग पूल में गिर गए. फिर क्या था. यह माजरा देख ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स जमकर हंस उठे. यह पूरा वाकया कप्तान पैट कमिंस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
पैट कमिंस ने इस हादसे के दो वीडियो शेयर किए. दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एलेक्स कैरी स्वीमिंग पूल में गिरने के बाद खुद को संभालते हैं. साथ ही पॉकेट से मोबाइल निकालकर साथी खिलाड़ी के दे देते हैं. एलेक्स कैरी खुद ही स्वीमिंग पूल से बाहर आते हैं.
वीडियो पर ब्रैट ली और मैक्सवेल ने कमेंट्स किए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








