
पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा शतक
AajTak
मुसद्दिक अहमद नाम के इस खिलाड़ी ने 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 115 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ दिया.
पाकिस्तान के एक बल्लेबाज ने टी10 के मैच में चौके और छक्कों की बरसात कर दी. मुसद्दिक अहमद नाम के इस खिलाड़ी ने 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 115 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ दिया. Ahmed Musaddiq dismissed on the final ball of the innings 🔥#ECST10 pic.twitter.com/lPoHDVT9qm मुसद्दिक ने ये कारनामा यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग में किया. ओपनिंग करने उतरे मुसद्दिक ने पहले ओवर में 26 रन बटोरे. उनका तेजी रन से बटोरना इसके बाद भी जारी रहा.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











