
पाकिस्तान के इस क्रिकेट स्टेडियम में उगाए जा रहे मिर्च और कद्दू, शोएब अख्तर भड़के
AajTak
इस स्टेडियम में हरी मिर्च, कद्दू और अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं. बताया जाता है कि इस स्टेडियम के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे.
पाकिस्तान में हाल के वर्षों में क्रिकेट का स्तर गिर गया है. विदेश टीमें आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान का दौरा करने से बचती हैं. इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग का भी आयोजन UAE में होता है. अंतरराष्ट्रीय टीमों के नहीं आने के कारण यहां के स्टेडियम का बुरा हाल हो गया है. जिसे स्डेयिम में बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला होना था वहां पर सब्जियां उगाई जा रही हैं. पाकिस्तान के ARY News ने खुलासा किया है कि पंजाब प्रांत में स्थित खानेवाल स्टेडियम खेत में बदल चुका है. यहां पर सब्जियां उगाई जा रही हैं. इस स्टेडियम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस स्टेडियम में हरी मिर्च, कद्दू और अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं. बताया जाता है कि इस स्टेडियम के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे. (File Photo)More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












