
पाकिस्तानी यूट्यूबर को हो सकती है 10 साल की जेल, '295' परफ्यूम ब्रांड लॉन्च कर फंसे
AajTak
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप बेहद संवेदनशील हैं, जिसके कारण अक्सर मॉब लिंचिंग और हिरासत में हत्या जैसी वारदातें होती हैं. यहां तक कि जिन पर ऐसे आरोप भी लग जाते हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा होता है.
पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट अपने परफ्यूम ब्रांड '295' को लेकर फिर से विवादों में आ गए हैं. कट्टरपंथी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उनपर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान में '295' ईशनिंदा से जुड़े कानून की धारा है और इसी वजह से बट पर धार्मिक कानून का मजाक उड़ाने के आरोप पर लग रहे हैं.
चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने बट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लाखों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पर पाकिस्तान के ईशनिंदा और साइबर क्राइम कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. टीएलपी के नेता हैदर अली शाह गिलानी ने लाहौर के निश्तर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ पीपीसी की धारा 295-ए (धार्मिक आस्था का अपमान) के तहत FIR दर्ज कराई है.
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप
बट पर आरोप है कि उन्होंने अपने वीडियो में धार्मिक आस्था के खिलाफ कंटेंट बनाया और भावनाओं को आहत किया है. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने बट का वीडियो देखा, जिसमें यूट्यूबर ने अपने विवादित परफ्यूम को लॉन्च करते समय अपने ऊपर लगे ईशनिंदा के आरोपों का जिक्र किया था.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी 21 दिन बाद सामने आए, फौज को ललकारा, खोला गुमशुदगी का राज!
उसी वीडियो में बट ने बताया कि उन पर पहले भी ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था. उन्होंने दिवंगत इंडियन सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अपना मेंटर बताया, जिन्होंने '295' के नाम से एक गाना बनाया था. बट के इस बयान से धार्मिक कट्टरपंथियों की नाराजगी और बढ़ गई, जिन्होंने उन पर पाकिस्तान की कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











