
पांव फिसला, 100 फीट ऊंची पहाड़ी से गिरी लड़की... बॉयफ्रेंड के प्रपोज करने के बाद हादसा
AajTak
कपल ने पहाड़ी पर सनसेट का मजा लिया और तस्वीरें क्लिक करवाईं. वो अपने इस पल को यादगार बनाना चाहते थे, दोनों की जल्द ही शादी होने वाली थी.
इस कपल के साथ ऐसा हादसा हो गया है, जो किसी को भी हैरान कर दे. एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया था. जिसके बाद उसका अचानक पहाड़ी से पांव फिसला और वो 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई. मामला तुर्की का है. 39 साल की येसिम देमिर अपने मंगेतर निजामेटिन गुरसु के साथ जिंदगी के इस अहम पल को कैद करने पहाड़ी पर गई थीं. इन्होंने डूबते सूरज के साथ अपनी तस्वीर ली. तभी उनका पांव फिसल गया. घटना 6 जुलाई को हुई थी.
उनके होने वाले पति ने उन्हें बस प्रपोज ही किया था. वो इसके बाद खाना और ड्रिंक्स लेने के लिए अपनी कार तक गए, तभी उन्हें जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. जब गुरसु दौड़ते हुए वापस आए तो पता चला कि उनकी मंगेतर नीचे गिर गई हैं. उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों ने सगाई करने के लिए पहाड़ी के इस स्थान को चुना था. क्योंकि इन्हें ये रोमांटिक जगह लगी. गुरसु ने कहा, 'हमने प्रपोजल के बाद इसे एक रोमांटिक याद के तौर पर चुना. हमने थोड़ी शराब पी. सब कुछ एक ही बार में हो गया. उसका बैलेंस बिगड़ा और वो गिर गई.'
लोगों के बीच फेमस है जगह
जब येसिम पहाड़ी से नीचे गिरीं तो उनकी सांस चल रही थीं. बाद में उनकी मौत हो गई. गुरसु मदद के लिए चिल्लाते रहे. 45 मिनट तक येसिम का इलाज चला और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. येसिम के दोस्तों का कहना है कि जहां हादसा हुआ है, वहां कई लोग डूबता सूरज देखने जाते हैं. उन्होंने कहा, 'ये वो जगह है जहां सब लोग आते हैं और सनसेट देखते हैं. हालांकि सड़कें काफी खराब हैं और पहाड़ी के किनारे पर बचाव के लिए कुछ नहीं है. वहां फेंस लगा होना चाहिए और बचाव के उपाय अपनाए जाने चाहिए.' येसिम की मौत के बाद पहाड़ी पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी. प्रशासन जांच कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











