
पहले T20 में 3 स्पिनरों के साथ क्यों उतरी टीम इंडिया? श्रेयस अय्यर ने बताई ये वजह
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार मिली. मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी और हार के लिए टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार मिली. मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी और हार के लिए टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, श्रेयस अय्यर ने इसका बचाव किया है. 67 रनों की पारी खेलने वाले अय्यर ने बताया कि क्यों टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैच में उतरी थी. श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इंडिया चाहे देश में खेले या विदेश में वह अपनी खुलकर खेलने वाली नई रणनीति को नहीं छोड़ेगी. क्योंकि टीम की बैटिंग लाइनअप काफी शानदार है. उन्होंने कहा कि हमारे पास निचले क्रम में भी तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हम खुलकर खेलना नहीं छोड़ेंगे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












