
पहले पिता से विवाद, अब पत्नी से अलग हो रहे हैं ये बड़े उद्योगपति... कहा- इस बार पहले जैसी दिवाली नहीं है!
AajTak
सिंघानिया ने अपने पोस्ट में दोनों बेटियों का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया, 'भले ही हम दोनों अलग हो रहे हैं. लेकिन अपनी बेटी निहारिका और निसा सिंघानिया की देखरेख पहले की तरह दोनों करते रहेंगे.'
भारत के अरबपति कारोबारी और रेमंड (Raymond's) टेक्सटाइल के मालिक गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) ने सोमवार को कहा कि ये दिवाली पहले जैसी नहीं होने वाली है. दरअसल, 32 साल तक साथ-साथ बिताने के बाद गौतम सिंघनिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी (Nawaz Modi) ने अलग होने का फैसला लिया है. खुद गौतम सिंघनिया ने इसकी घोषणा की है.
गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि शादी के 32 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं, और ये आपसी सहमति से हो रही है. उन्होंने लिखा, 'हम दोनों ने मर्जी से अलग-अलग रास्ते अपनाने का फैसला किया है.'
32 साल के बाद अलग होने का फैसला
बता दें, 58 वर्षीय सिंघानिया ने 1999 में भारत के सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी (Nawaz Modi) से शादी की थी. उन्होंने आठ साल के रिलेशनशिप के बाद 1999 में 29 साल के नवाज से शादी की थी. गौतम की पत्नी नवाज पारसी हैं.
गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'हमारे लिए इस साल की दिवाली पहले जैसी नहीं है. एक कपल के तौर पर 32 साल साथ रहकर, माता-पिता के तौर पर ग्रो होकर और हमेशा एक-दूसरे के लिए मजबूती के साथ बने रहे. हमारे कमिटमेंट और भरोसे के सफर में दो सबसे खूबसूरत जुड़ाव भी आए.'
दोनों बेटियों का जिक्र

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










