
पत्नी के प्यार में बेकरार शख्स ने उठाया ऐसा कदम, बीच समंदर हो गया अरेस्ट!
AajTak
वियतनाम का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी से मिलने के लिए रबर की कश्ती में निकल पड़ा. वो समुद्र के रास्ते थाईलैंड से मुंबई पहुंचना चाहता था. लेकिन रास्ते में ही उसे पकड़ लिया गया.
एक शख्स इंडिया में रह रही अपनी पत्नी से मिलने के लिए थाइलैंड से रबर की कश्ती में निकल पड़ा. वो दो हफ्तों तक समुद्र में सफर करता रहा. थाइलैंड की तट से 50 मील दूर निकल गया. तब जाकर उसके बारे में थाई नेवी को पता चला. उसे बचाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया.
इस शख्स का नाम हो होआंग हुंग है. वो वियतनाम का रहने वाला है. फुकेत द्वीप के थाई हॉलिडे आइलैंड से उसने अपने सफर की शुरुआत की. वो समुद्र के रास्ते लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई में रह रही अपनी पत्नी से मिलना चाहता था. वो रबर डिंगी में पानी और इंस्टेंट नूडल्स लेकर अपने सफर पर निकल पड़ा था. हालांकि उसके पास कोई नेविगेशन सिस्टम नहीं था.
होआंग, थाइलैंड से लगभग 80 किलोमीटर दूर सिमिलन द्वीप समूह के करीब पहुंच गया था. जहां उसे कुछ मछुआरों ने देखा और फिर नेवी के समुद्री सुरक्षा इकाई को इसके बारे में बताया. जिसके बाद नेवी के जवानों ने उसे बचा लिया.
थाई मेरीटाइम इंफोर्समेंट कमांड सेंटर के कैप्टन पिचेट सोंगटान के मुताबिक हुंग ने कहा है कि वो अपनी पत्नी के पास जाने की कोशिश कर रहा था, जो कि मुंबई में काम करती है. वो कोविड की वजह से अपनी पत्नी से दो सालों से दूर है.
पिचेट ने कहा- शख्स के पास कोई मैप, कंपास, जीपीएस या कपड़े नहीं थे. उसके पास सिर्फ लिमिटेड पानी था.
होआंग पहले तो बैंकॉक गया था. लेकिन वहां उसे पता चला कि बिना विजा के वो वहां से इंडिया नहीं जा सकता है. इसके बाद वो बस से फुकेत पहुंचा. जहां उसने एक कश्ती खरीदा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










