
पति की मौत कैसे हुई? शव कहां गया? 84 दिन की लड़ाई के बाद पत्नी ने ढूंढ निकाले सवालों के जवाब
AajTak
Assam Urvashi Moran: असम की रहने वाली उर्वशी का 1764 घंटों का इंतजार उस वक्त खत्म हुआ, जब एक गहरी कोयला खदान से उनके पति का शव निकाला गया. इसके लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वो कभी भुलाया नहीं जा सकता.
शादी को अभी 5 साल ही पूरे हुए हैं. रोज की तरह पति काम पर गए थे, घर पर एक छोटा बच्चा है. वो अपने पापा का इंतजार करता रहा, लेकिन वो नहीं लौटे. गए तो ऐसे गए कि शव तक नहीं मिल रहा था.
ये कहानी असम के तिनसुकिया जिले के हुकानी गांव की रहने वाली उर्वशी मोरान की है. उनके 1764 घंटों का इंतजार आज लोगों को पता चल रहा है. इससे पहले इस पर किसी ने बात करने की ज्यादा जहमत नहीं उठाई.
उनके पति प्रांजल मोरान 6 जनवरी को लीडो शहर के पास एक अवैध कोयला कोयला खदान में मजदूरी करने गए थे. इसके बाद वो लापता हो गए. कुछ दिन बाद उर्वशी को बताया गया कि उनके पति की मौत हो चुकी है.
उर्वशी का कहना है कि उन्होंने 12 जनवरी को पति से आखिरी बार बात की थी. वो दो दिन बाद ही माघ बीहू का त्योहार मनाने के लिए घर आने वाले थे. उन्होंने बेटे का ध्यान रखने और अपनी चिंता नहीं करने को कहा था.
5 लाख रुपये देने की बात कही
फिर अचानक 2 फरवरी को एक शख्स घर पर आया. उसने उर्वशी से कहा कि आपके पति का शव खदान में देखा गया है, जो सड़ गया है. इसलिए उसे लाना संभव नहीं है. कोयला खदान में इस तरह की घटनाएं होना आम बात है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










