
पंजाब में 8736 शिक्षक हुए नियमित, 7वें यूजीसी वेतनमान का भी ऐलान
AajTak
कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती तथा उनका मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की है. कंग ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी ने शिक्षकों को सिर्फ बेवकूफ बनाया था जबकि मुख्यमंत्री मान ने शिक्षकों से किया अपना वादा पूरा किया है.
शिक्षक दिवस पर पंजाब के शिक्षकों को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को 8,736 संविदा शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का ऐलान किया. इसके साथ ही 7वें यूजीसी वेतनमान को भी लागू करने की घोषणा की गई.
आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के 8736 शिक्षकों की स्थायी भर्ती करने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 7वें वेतनमान को लागू करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि सरकार के इस फैसले से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी.
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए 1 अक्टूबर 2022 से 7वां यूजीसी वेतनमान लागू करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पारंपरिक पार्टियों की सरकारों की तरह नहीं है जो केवल अपना खजाना भरने तक ही सीमित थी. आप सरकार आम लोगों की सरकार है.
कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती तथा उनका मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की है. कंग ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी ने शिक्षकों को सिर्फ बेवकूफ बनाया था जबकि मुख्यमंत्री मान ने शिक्षकों से किया अपना वादा पूरा किया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के बाद से यूजीसी के 7वें वेतनमान को लागू करने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार बनाने के महज छह महीने के भीतर इसे पूरा कर के दिखाया.
कंग ने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य पंजाब के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और शिक्षकों को अच्छा वेतन देना है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें चुनाव के दौरान सिर्फ घोषणाएं करती थी लेकिन आप सरकार अपने हर वादे को पूरा कर रही है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











