
न्यूयॉर्क में फिलीपींस की विदेश सचिव और जयशंकर के बीच हुई मुलाकात, इंडो-पैसिफिक सहयोग पर हुई चर्चा
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिलीपींस के विदेश सचिव थरेसा लाजारो से मुलाकात की. दोनों ने संयुक्त राष्ट्र और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने हाल ही में फिलीपींस राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस के भारत दौरे को याद करते हुए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया.
विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं. यहां वह UNGA80 की हाई लेवल जनरल डिबेट में शामिल होने के लिए आए हैं. यह डिबेट 23 से 29 सितंबर तक चलेगी. 27 सितंबर को जयशंकर भारत की ओर से महासभा को संबोधित करेंगे. UNGA80 के ओपनिंग के मौके से पहले जयशंकर ने फिलीपींस के विदेश सचिव थरेसा लाजारो से मुलाकात की.
जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि थरेसा लाजारो से उनकी मुलाकात हुई और इस दौरान दोनों देशों के बीच मौजूदा रणनीतिक साझेदारी, रक्षा-सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा हुई.
इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने हाल में ही फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस के भारत यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने को लेकर फ़ॉलोअप चर्चा हुई.
फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग ने पिछले महीने अगस्त में भारत की 5-दिवसीय राजकीय यात्रा की थी. इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की 75वें वर्षगांठ का जश्न मनाया और कई समझौतों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई गई. जैसे - व्यापार, रक्षा, पर्यटन और फार्मास्युटिकल.
यह भी पढ़ें: जयशंकर-पीयूष गोयल अमेरिका में... मार्को रुबियो समेत कई नेताओं से मुलाकात, क्या टैरिफ पर बढ़ेगी बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उस समय फिलीपींस के साथ दोस्ती पर कमेंट किया था. उन्होंने भारत-फिलीपींस को “मित्र और भागीदार” बताया था और साथ ही संबंधों को नया आयाम देने पर ज़ोर दिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











