
'नौजवानों का भविष्य खराब करने वालों को छोड़ेंगे नहीं', NEET पर PM मोदी की कठोर चेतावनी
AajTak
राज्यसभा में NEET पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीट पर भी विपक्ष ने राजनीति की है. नौजवानों को धोखा देने वालों और भविष्य खराब करने वालों को छोड़ेंगे नहीं.
राज्यसभा में NEET पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम नौजवानों को धोखा देने वालों और उनका भविष्य खराब करने वालों को छोड़ेंगे नहीं. पीएम मोदी ने राज्यसभा में नीट पेपर धांधली में शामिल लोगों को कठोर चेतावनी दी है. राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने नीट पर राजनीति की है.
युद्ध स्तर पर उठाए जा रहे हैं कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी ने राज्यसभा में युवाओं को आश्वासन दिया है कि नौजवानों को धोखा देने वाले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लियाजाएगा. उन्होंने कहा, 'देश के हर एक छात्र और नौजवान से कहना चाहता हूं कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है. इसे लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं.'
परीक्षा कराने वाले सिस्टम करेंगे और पुख्ता
पीएम मोदी ने कहा कि नीट मामले में लगातार गिरफ्तारियों की जा रही हैं. केंद्र सरकार पहले ही कड़ा कानून बना चुकी है. परीक्षा कराने वाले पूरे सिस्टम को पुख्ता करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
पीएम मोदी की विपक्ष से अपील
पीएम मोदी ने पेपर लीक को लेकर कहा कि हम चाहते थे कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न हो लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है. मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











