
नौकरी-घर छोड़ कपल ने 2 साल तक मनाया हनीमून, इतने रुपये कर डाले खर्च
AajTak
कपल ने ये वैन अपने हनीमून से 5 साल पहले 2014 में खरीदी थी. इस दौरान परिवार ने पूरे यूरोप समेत फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, तुर्की और बुल्गारिया समेत कई देशों की सैर की.
शादी के बाद हनीमून पर तो सब जाते हैं, लेकिन एक न्यूलीवेड कपल का स्पेशल 'फैमिलीमून' आपको हैरान कर देगा. साल 2019 में शादी के बाद रॉस और सारा बैरेट अपने बेटे और कुत्ते के साथ विदेश में हनीमून मनाने निकल पड़े थे. दो साल का ये यादगार हनीमून कपल ने एक वैन के जरिए 13 लाख रुपए से ज्यादा खर्चकर सेलिब्रेट किया. इस दौरान रॉस और सारा ने अपना घर करीब 81 हजार रुपए के हिसाब से किराए पर चढ़ा दिया और अपने बेटे रिली और ब्लैक लैब्राडॉर के साथ अपनी कैम्पर वैन में ही शरण ले ली. कपल ने ये वैन अपने हनीमून से 5 साल पहले 2014 में खरीदी थी. इस दौरान परिवार ने पूरे यूरोप समेत फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, तुर्की और बुल्गारिया समेत कई देशों की सैर की. कपल अब अपने घर इंग्लैंड वापस लौट आया है. अब उनका बेटा पांच साल का हो गया है जो उस वक्त तीन साल का था. घर वापसी के बाद परिवार अपने एडवेंचरस ट्रिप को बहुत मिस कर रहा है. परिवार ने अपने पुराने लाइफस्टाइल को पूरी तरह से त्यागकर नए घुमक्कड़ी अंदाज को अपनाने की योजना बनाई है.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












