
नौकरी की तलाश में बिहार से Haldwani पहुंचा, हिंसा में गोली लगने से मौत, मां बोली- बेटे ने कहा था गिफ्ट लेकर आऊंगा
AajTak
नौकरी की तलाश में बिहार से उत्तरखंड गए एक युवक की हल्द्वानी हिंसा ने जान ले ली. नौकरी की सूचना मिलने से पहले उत्तराखंड पुलिस की ओर से परिवार को मिली मौत की सूचना से मातम पसर गया. परिवार का कहना है कि 8 फरवरी की रात करीब 8 बजे आखिरी बार उससे बात हुई थी. इसके बाद उसका फोन लगना बंद हो गया.
बिहार के आरा का एक युवक नौकरी की तलाश में उत्तरखंड के हल्द्वानी गया था. बीते दिनों यहां हुई हिंसा में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. नौकरी की सूचना मिलने से पहले उत्तराखंड पुलिस की ओर से परिवार को मिली मौत की सूचना से मातम पसर गया. इसके बाद परिजन और रिश्तेदार नैनीताल पहुंचे. उनका कहना है कि बेटे का शव बनभूलपुरा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिला. उसके सिर पर कई गोलियां लगने के निशान उन्होंने देखे हैं.
दरअसल, आरा के सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव निवासी श्यामदेव सिंह का बेटा प्रकाश कुमार (24 साल) नौकरी की तलाश में उत्तराखंड गया था. इसी दौरान हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन के बाद हिंसा भड़क उठी. इसमें बनभूलपुरा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर उसे गोली लगी और मौत हो गई. उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा.
यह भी पढ़ें: तस्वीरों में कैद Haldwani Violence का सच... सिर पर बाइक के हेलमेट और कैरेट रखकर पुलिस ने ऐसे बचाई जान
मृतक की बहन दीप्ति सिंह और नरगिस सिंह ने बताया कि छोटे भाई प्रकाश पर ही घर की सारी जिम्मेदारी थी. बिहार में वो पांच साल से नौकरी की तलाश कर रहा था. इसी बीच किसी ने बताया कि नैनीताल में नौकरी मिल जाएगी. ये सुनकर वो 6 फरवरी को नैनीताल गया. फोन पर सभी से उसकी बात हो रही थी. 8 फरवरी की रात करीब 8 बजे आखिरी बार उसकी छोटे भाई आकाश उर्फ अभिराज से बात हुई.
'उसके सिर के पीछे कई गोलियां लगने के निशान थे'
इसके बाद उसका फोन लगना बंद हो गया. 10 फरवरी की दोपहर हल्द्वानी पुलिस ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी कि आपके घर के लड़के के साथ दुर्घटना हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आप लोग जल्दी आ जाइए. इसके बाद प्रकाश के बहनोई दिल्ली से नैनीताल गए तो देखा कि वो सुशीला तिवारी मेडकिल कॉलेज नैनीताल में मृत पड़ा था. उसके सिर के पीछे कई गोलियां लगने के निशान थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










