
नोएडा में फर्जी कंसल्टेंसी फर्म का भंडाफोड़, छात्रों से करोड़ों की ठगी का खुलासा, आधा दर्जन लोग गिरफ्तार
AajTak
एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के कब्जे से अन्य वस्तुओं के अलावा 5.06 करोड़ रुपये के 61 पोस्ट-डेटेड चेक भी जब्त किए हैं. रविवार की रात नोएडा के सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने इस गैंग से जुड़ी दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जो प्रतिष्ठित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडिशन लेने के इच्छुक छात्रों से ठगी किया करता था. पुलिस ने गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
ठगी करने वाले इस गैंग के बारे में एडिशनल डीसीपी (नोएडा) मनीष कुमार मिश्रा ने जानकारी दी. एडिशनल डीसीपी ने इस संबंध में पीटीआई को बताया कि इस गैंग ने अपना कार्यालय नोएडा और महाराष्ट्र के पुणे में बना रखा है. माना जा रहा है कि इस गैंग ने सैकड़ों छात्रों से करोड़ों रुपये की ठगी की है.
एडिशनल डीसीपी (नोएडा) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के कब्जे से अन्य वस्तुओं के अलावा 5.06 करोड़ रुपये के 61 पोस्ट-डेटेड चेक भी जब्त किए हैं. उन्होंने बताया कि रविवार की रात नोएडा के सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने इस गैंग से जुड़े दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
एडिशनल डीसीपी मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राहुल कुमार (30), अनुपम कुमार (28), दयानंद पांडे (25), सचिन सिंह (25), विदुषी लोहिया (37) और निकिता उपाध्याय (24) के रूप में हुई है. मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह का सातवां सदस्य सोनू कुमार उर्फ रणवीर सिंह फरार है.
सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा-3) शाव्या गोयल ने बताया कि गिरोह भोले-भाले उम्मीदवारों को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था. ACP ने बताया कि आईआईटी या आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों को छोड़कर गिरोह के सदस्य लगभग सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने का आश्वासन देते थे.
नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468, 471 (तीनों जालसाजी से संबंधित), 34 (साझा इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








